यूपी मेडिकल कारपोरेशन ने एथेंस लाइफ साइंस को किया ब्लैकलिस्ट:घटिया क्वालिटी की एंटीबायोटिक सप्लाई पर एक्शन, 3 साल का प्रतिबंध


यूपी मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन (यूपी-MSCL) ने बैक्टीरिया जनित रोगों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलनेट टेबलेट की निर्माता एथेंस लाइफ साइंस को तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। एमोक्सिसिलिन, पेनिसिलिन श्रेणी की एंटीबायोटिक दवा है। इसका उपयोग बैक्टीरिया के कारण कान, नाक, गले में होने वाले संक्रमण को नियंत्रित करने में किया जाता है। पोटेशियम क्लैवुलनेट(क्लैवुलैनिकएसिड) इसकी सहयोगी दवा है, यह बैक्टीरिया द्वारा शरीर में छोड़े जाने वाले एंजाइम (बीटा-लैक्टामेज) को रोकती है। 11 महीने पहले हुआ था अनुबंध यूपी-एमएससीएल ने सितंबर 2025 में इन दोनों दवाओं की खरीद का अनुबंध किया था। जिसके बाद आपूर्ति की गयी दवा के दो बैचों ( डीबीटी-25-048 और डीबीटी25-108) को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इसमें दोनों दवाएं सब स्टैंडर्ड की मिलीं हैं। ड्ग्स का अनुपात भी सही नहीं है, जिससे यह रोग को नियंत्रित करने में पूरी तरह से कारगर नहीं है। 2 बार जारी हुआ नोटिस यूपी-एमएससीएल के प्रबंध निदेशक उज्जवल कुमार ने बताया कि लैब रिपोर्ट मिलने पर 21 मई को दोनों बैचों की दवा का इस्तेमाल रोक दिया गया था। इन दवाओं की आपूर्ति के लिए हिमांचल प्रदेश की एथेंस लाइफ साइंस कंपनी को दो बार नोटिस भेजा गया। जवाब नहीं मिलने पर कंपनी को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। प्रदेश सरकार तीन सालों तक इस कंपनी से एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलनेट टेबलेट नहीं खरीदेगी। कंपनी पर विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *