यूपी में आज से नौतपा शुरू:10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट; देश का दूसरे सबसे गर्म शहर रहा बांदा, 46.8°C रहा तापमान


उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर इन दिनों पूरी तरह बदले हुए हैं। एक ओर नौतपा की शुरुआत के साथ प्रदेश के दक्षिणी हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, तो दूसरी ओर तराई और पूर्वांचल में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान गर्मी और तेज होने की संभावना है। 10 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तराई और पूर्वांचल के 14 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम की तस्वीरें- पुरवा हवा और नमी मौजूद रहेगी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पुरवा हवाओं और नमी की मौजूदगी के कारण तराई क्षेत्रों में मौसम बदलने के संकेत हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में फिलहाल लू और तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। क्या है नौतपा
हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा की शुरुआत होती है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद के पहले नौ दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन्हें ही नौतपा कहा जाता है। मान्यता है कि इन दिनों सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ती है। यह भी कहा जाता है कि जितना अधिक नौतपा तपता है, मानसून के दौरान उतनी ही अच्छी बारिश होती है। यहां है तपिश और लू का रेड अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही व आस पास के क्षेत्र। यहां है तपिश और लू का ऑरेंज अलर्ट
सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? हाई प्रोटीन और बासी भोजन से बचें, मौसम विभाग की सलाह मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा?
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं। यूपी में मानसून में कम बारिश होगी, वजह जानिए
जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। पिछले साल 10 से 15% ज्यादा बरसा था मानसून
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2025 के मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 870 से 900 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह सामान्य मानसूनी औसत से करीब 10 से 15 प्रतिशत अधिक रही। लू लगने से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
गर्मी में सिर्फ धूप से बचना ही काफी नहीं है, बल्कि सही आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी लू जैसी गंभीर समस्या से बचा सकती है। बाहर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखिए
तेज गर्मी में घर से निकलने से पहले की गई छोटी-छोटी गलतियां लू का खतरा कई गुना बढ़ा सकती हैं। शरीर को अचानक हीट एक्सपोजर देने या गलत खान-पान के साथ बाहर निकलने से ओवरहीटिंग और डीहाइड्रेशन तेजी से हो सकता है। ———————————-

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *