![]()
बिजली बिल में ईंधन अधिभार को लेकर चल रहे विरोध के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को अपनी जमा सिक्योरिटी राशि पर 6.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ उपभोक्ताओं को फायदा होगा। अनुमान है कि उपभोक्ताओं को कुल करीब 300 करोड़ रुपए का ब्याज मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं के जून महीने के बिल में ब्याज की राशि नहीं जुड़ पाएगी, उन्हें जुलाई के बिल में इसका लाभ दिया जाएगा। बिजली कंपनियों के बिलिंग सिस्टम से यह प्रक्रिया अपने आप की जा रही है। नियमों के अनुसार, उपभोक्ताओं को अपनी जमा सिक्योरिटी राशि पर हर साल ब्याज मिलना चाहिए। 1 अप्रैल 2025 की बैंक दर के आधार पर इस बार 6.50 प्रतिशत ब्याज तय किया गया है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने लोगों से अपील की है कि वे अपना बिजली बिल जरूर चेक करें। अगर ब्याज का लाभ नहीं दिख रहा है तो संबंधित बिजली कंपनी के अधिकारियों से शिकायत करें। यूपी के खनन विभाग में बड़ा बदलाव, पूरी लिस्ट पढ़िए उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए खनन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी नए आदेश के अनुसार, राज्य के कई जिलों के खनन अधिकारियों, सहायक भूवैज्ञानिकों और प्रवर्तन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। मुख्य रूप से खनन बाहुल्य जिलों में प्रशासनिक निगरानी और प्रवर्तन (enforcement) व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह सूची जारी की गई है। पूरी लिस्ट देखें अमरोहा में पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग में सिपाही घायल, 25 हजार के इनामी समेत 3 बदमाश गिरफ्तार अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शनिवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने गोवध गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। चेकिंग अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी शामिल है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही घायल हो गया। उसके बाएं हाथ में गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से हथियार और बाइक बरामद की गई है। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर शामली में पूर्व राज्यमंत्री के बेटे को मारी 2 गोली, 8 बदमाशों ने किया हमला सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रियासत राणा के बेटे को जमीन विवाद में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। शामली में आरोपियों ने उनके पैर में दो गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला उस वक्त हुआ, जब रियासत राणा का बेटा बिलाल राणा अपने भांजे के साथ अपने खेत का मुआयना करने गया था। करीब 8 हमलावर खेत में पहले से घात लगाए बैठे थे। इसी 34 बीघा कृषि भूमि को लेकर पहले से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। पूरी खबर पढ़िए…
Source link
यूपी की बड़ी खबरें:बिजली कस्टमर को सिक्योरिटी राशि पर मिलेगा ब्याज, 3.73 करोड़ लोगों को फायदा