![]()
फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की बहन ने अपनी भाभी और उनके मायके वालों पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना हिथरेया गांव की है, जहां 28 वर्षीय रंजीत ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। रंजीत की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसका चार साल का एक बेटा भी है।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची मृतक की बहन नीरू यादव ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी और मायके वालों ने मिलकर रंजीत की हत्या की है और फिर शव को फंदे से लटका दिया। नीरू के अनुसार, भाभी और उनके परिवार ने पहले ही प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली थी और वे उनके पिता के साथ भी मारपीट करते थे। नीरू ने बताया कि चचेरे भाइयों ने उन्हें मारपीट होने की जानकारी फोन पर दी थी। नीरू यादव ने यह भी बताया कि शादी से पहले रंजीत नोएडा में नौकरी करता था, लेकिन शादी के बाद ससुराल वालों ने उसकी नौकरी छुड़वा दी थी, जिसके बाद वह घर पर ही रहता था। इस संबंध में मऊ दरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। युवक की मौत की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
युवक ने फंदा लगाकर दी जान:बहन ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम