![]()
मेरठ में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने बेगम पुल से हापुड़ अड्डा तक विशेष चेकिंग और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 2 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। वहीं ओवरलोडिंग और बिना परमिट संचालित होने पर 2 बसों को भी सीज कर दिया गया। वाहनों में मॉडिफाइड और अवैध परिवर्तन पाए जाने पर 2 वाहनों के चालान किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 12 चालान काटे गए। इसके अलावा सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाया गया। संबंधित दुकानदारों को धारा 168 बीएनएसएस के तहत विधिक नोटिस भी तामील कराए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
Source link
यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग और अतिक्रमण हटाओ अभियान:बेगम पुल से हापुड़ अड्डे तक 20 दुकानों से अतिक्रमण हटवाया