यातायात पुलिस का 'कार-ओ-बार' ऑपरेशन:ब्रेथ एनालाइजर से सघन चेकिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई


महराजगंज में यातायात पुलिस ने ‘कार-ओ-बार’ ऑपरेशन के तहत विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग कर वाहन चालकों की सघन जांच की गई और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर कस्बा क्षेत्र में यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान, यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की गहनता से जांच की। जो वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार चालानी और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *