मोदी-योगी और हेमा मालिनी बनीं स्टार प्रचारक:बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट; राजनाथ और स्मृति ईरानी का भी नाम


भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी की है। इसमें यूपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को स्टार प्रचारक बनाया है। अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आगामी सप्ताह से सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाएं शुरू होंगी। सीएम योगी 8 से 10 रैलियां करेंगे। जानिए कब हैं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की 29 अप्रैल को होगी। 4 मई को मतगणना की जाएगी। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है। जानिए बंगाल में कौन-कौन करेगा चुनाव प्रचार
भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और बिप्लब कुमार देब जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, कंगना रनौत, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, लिएंडर पेस, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, अमित मालवीय समेत कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भी बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी ने कूच बिहार से की शुरुआत पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- हमारा बंगाल ‘शक्ति पूजा’ की धरती है। मैं यहां आए सभी बहनों-बेटियों को, बंगाल की हर बहन-बेटियों से कहूंगा कि भाजपा आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है। अगर सत्ता में भाजपा आएगी, तो महिलाओं के सच्चे सशक्तीकरण का रास्ता खोलेगी और यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, इस बार न्याय की जीत होगी। कई सालों से बंगाल के लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। हर भ्रष्ट व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाएगा और उसे जनता को लूटी गई संपत्ति लौटानी होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *