मैनपुरी में व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगाने का आरोप:जमीन विवाद में झोपड़ी जलने का मामला, पुलिस जांच में जुटी


मैनपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दलित व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगा दी गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पहले भी जातिसूचक गालियां देते हुए कमरा तोड़ने की धमकी दी थी। यह घटना 28 मई 2026 की रात करीब 11 बजे हुई। आग लगने से झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बड़ी नगरिया गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र प्रमोद, जो अनुसूचित (धोबी) समुदाय से हैं, ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा गाटा संख्या 572/0.014 डेसीमल और 573/0.69 डेसीमल पर एक पुराना कमरा और छप्पर वाली झोपड़ी बनी हुई है। शिकायत में उमेशचंद सक्सेना, राकेशचंद, बृजेश कुमार, अवधेश कुमार (पुत्रगण सुरेश चंद्र) और प्रखर (पुत्र उमेशचंद), सभी स्टेशन रोड, मैनपुरी निवासी, पर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। बृजेश कुमार के अनुसार, 9 मई 2026 को आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दी थीं और छप्पर वाला कमरा तोड़ने की धमकी भी दी थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी भूमाफिया हैं और फर्जी तरीके से जमीनें हड़पने का काम करते हैं। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्राम बड़ी नगरिया में झोपड़ी जलाए जाने की सूचना कंट्रोल रूम को टोल फ्री नंबर पर मिली थी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और प्रथम सूचना कोतवाली पर दर्ज कराई। सीओ ने कहा कि घटना का मुख्य कारण जमीन पर कब्जे का विवाद प्रतीत होता है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *