![]()
मेरठ में CCC (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता शान मुहम्मद के नेतृत्व में छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा और जल्द से जल्द परीक्षा कराने की मांग उठाई।
छात्र नेता शान मुहम्मद ने बताया कि सीसीसी परीक्षा का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलिट) द्वारा किया जाता है, जो कि उत्तर प्रदेश समेत देशभर में विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य योग्यता बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह परीक्षा सामान्यतः हर तीन महीने में आयोजित होती है, लेकिन नवंबर 2025 के बाद से अब तक तीन बार परीक्षा स्थगित की जा चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में लगातार हो रही देरी के कारण हजारों छात्र प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से एग्रीकल्चर सहायक, लेखपाल और अन्य सरकारी भर्तियों में आवेदन के लिए सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य होने के चलते अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों ने कहा कि यदि जल्द परीक्षा आयोजित नहीं कराई गई तो कई योग्य अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह जाएंगे। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर जल्द परीक्षा तिथि घोषित कराने की मांग की है। इस दौरान अनस, तस्सलीम अहमद, इमरान, अनस वसीम और आमिर सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
Source link
मेरठ में CCC परीक्षा टलने से छात्रों में नाराजगी:डीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन कहा- भविष्य हो रहा प्रभावित, सरकारी नौकरियों में नहीं कर पा रहे आवोदन