मेरठ में नौकरी दिलाने के बहाने महिला से रेप:अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

रिजवान खान | मेरठ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के परतापुर क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजियाबाद निवासी एक महिला ने स्कूल संचालक सुनील शर्मा पर नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि उसे स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सुनील शर्मा ने अपने संपर्क में लिया। आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसे परतापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में नौकरी दिलवा देगा। इसके बाद आरोपी ने महिला को कई बार मिलने के लिए बुलाया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसे मुजफ्फरनगर और मेरठ के होटलों में लेकर गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए। आरोप है कि इसी दौरान सुनील शर्मा ने महिला की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लीं। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला का लगातार शोषण करता रहा।

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिलाई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। होश आने पर उसे पता चला कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली हैं। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को बदनाम करने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि सुनील शर्मा कई महीनों तक उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील शर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *