![]()
मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाम को वह घर से टहलने निकले थे। घर से 200 मीटर दूर रास्ते में पहले से घात लगाए तीन लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के रहने वाले हैं। घटना बिलारी थाना क्षेत्र की है। बिलारी की जरगांव चौकी क्षेत्र में कमालपुर चांदोरा निवासी रंजीत चौहान (33 साल) पुत्र सुरेश पाल सिंह आसपा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बड़े भाई पिंकू चौहान का कहना है कि सोमवार को देर शाम करीब 7 बजे खाना खाने के बाद रंजीत टहलने के लिए घर से निकले थे। मैं सब्जी लेकर घर आ रहा था। मैंने देखा कि घर से करीब 200 मीटर दूरी पर 3-4 लोग मेरे भाई रंजीत पर हमला कर रहे हैं। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से भाई पर वार किया। फिर उसे गोली मार दी। बताया कि हमला करने वाले गांव के ही अजय और योगेंद्र थे। तीसरा शख्स आरोपियों का रिश्तेदार है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से रंजीत को सीएचसी बिलारी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Source link
मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:देर शाम घर से टहलने निकले थे, पहले से घात लगाए थे हमलावर