मुजफ्फरनगर में ‘नो पार्किंग’ पर वार:सड़कों पर फिर उतरी ट्रैफिक पुलिस, 118 वाहनों के काटे चालान


मुज़फ़्फ़रनगर की सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था और जाम की समस्या को लेकर अब ट्रैफिक पुलिस ने सीधे एक्शन का रास्ता अपनाया है। शनिवार शाम शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में पुलिस ने ‘नो पार्किंग’ और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया, जिससे पूरे दिन बाजारों में हलचल बनी रही। जिला अस्पताल चौराहा, घास मंडी, अंसारी रोड और नावल्टी चौक जैसे प्रमुख इलाकों में पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और फैले अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान सड़क पर कब्जा जमाकर बैठे दुकानदारों और ठेले वालों को तुरंत हटाया गया, जिससे ट्रैफिक सुचारू होता नजर आया। 118 वाहनों के चालान कर दिए सबसे ज्यादा असर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर दिखा, जहां पुलिस ने बिना किसी नरमी के कार्रवाई करते हुए 118 वाहनों के चालान कर दिए। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपने वाहन हटाते नजर आए। पुलिस का साफ कहना है कि अब शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार-बार चेतावनी के बावजूद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *