![]()
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में स्थित मुर्दा पट्टी इलाके में दो पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद सामने आया है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट और धक्का-मुक्की में बदल गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर एक-दूसरे से उलझ रहे हैं। कुछ लोग बीच-बचाव का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य लोग आपस में हाथापाई कर रहे हैं। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, यह विवाद नया नहीं है। इससे पहले भी दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो चुका है। लगभग चार दिन पूर्व ही दोनों पक्षों के लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान किया गया था। इसके बावजूद दोबारा विवाद सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को शुक्रवार रात ही हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इन पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों में मामूली बात को लेकर तनातनी चल रही है। शुक्रवार रात को भी दोनों पक्ष बेवजह आमने-सामने आ गए। वायरल वीडियो के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
मुजफ्फरनगर में दो पक्ष भिड़े, VIDEO:शांतिभंग में चालान के बाद भी आमने–सामने आए दोनों पक्ष, जमकर चले लात घूसे