मुंशीगंज पानी टंकी पर डीएम सख्त:अधिकारियों को तलब कर दिए निर्देश, 20 लाख रुपए खर्च कर सही कराई जाएगी बोरिंग


रायबरेली जिले के मुंशीगंज में पिछले एक दशक से बंद पड़ी पानी की टंकी को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने अधिकारियों को तलब कर जल्द जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। टंकी की बोरिंग मरम्मत के लिए लगभग 20 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि तकनीकी जांच में टंकी की बोरिंग खराब पाई गई है। मरम्मत और नई बोरिंग के लिए लगभग 20 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) नगरपालिका और जल निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने का अल्टीमेटम दिया। चूंकि यह संपत्ति वर्तमान में नगरपालिका को हैंडओवर है, इसलिए डीएम ने ईओ को इसे तत्काल नगरपालिका की कार्ययोजना में शामिल करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति का इस तरह बर्बाद होना स्वीकार्य नहीं है और जल्द मरम्मत कर रिपोर्ट पेश की जाए। दशकों पुरानी इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम बढ़ते देख मुंशीगंज बाजार, शहीद स्थल और उमा पैलेस मोहल्ले के निवासियों ने राहत व्यक्त की है। स्थानीय निवासियों संदीप, प्रदीप और शुभम शर्मा ने बताया कि सरकारी पाइपलाइन होने के बावजूद वे निजी समरसेबल पर निर्भर थे, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया की मुंशीगंज ओवरहेड टैंक का मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया था। जिसमे ईओ और एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया गया है कि कार्ययोजना बनाकर बोरिंग का काम शुरू कराएं ताकि जनता को राहत मिल सके।
‎साथ ही डीएम ने बताया की फिलहाल मुंशीगंज में अन्य स्रोतों से पानी की सप्लाई की जा रही है।लेकिन इतनी बड़ी सरकारी संपत्ति का बेकार पड़े रहना उचित नहीं है, इसे जल्द सुचारु किया जाना आवश्यक है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *