![]()
मिर्जापुर के कछवां थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ भदोही जिले में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उपनिरीक्षक राधेश्याम की टीम ने दबोचा सोमवार को उपनिरीक्षक राधेश्याम और थाना कछवां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी संतोष उपाध्याय उर्फ महाकाल गुरु उर्फ डॉक्टर, पुत्र विजय नाथ उर्फ लालू उपाध्याय, निवासी मधुपट्टी, थाना सुरियावां, जनपद भदोही को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संतोष उपाध्याय का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ भदोही जनपद के सुरियावां थाने में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट, धोखाधड़ी और गुंडा एक्ट समेत 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कछवां पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
मिर्जापुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:भदोही समेत कई जिलों में 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, एनडीपीएस एक्ट का आरोपी था