मिर्जापुर में गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत:घर के सामने बने गड्ढे में डूबने से गई जान, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित


मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के राजापुर (विजयपुर) गांव में शनिवार को एक हादसा हो गया। घर के सामने बने गड्ढे में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम रवि पाल की मौत हो गई। मृतक रवि पाल, राममूरत पाल का इकलौता बेटा था। बताया गया कि घर के सामने स्नान के पानी को रोकने के लिए एक गड्ढा बनाया गया था। खेलते समय बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और काफी खोजबीन के बाद उसे गड्ढे में गिरा हुआ पाया। बच्चे को तुरंत गड्ढे से बाहर निकाला गया और नजदीकी पीएचसी सर्रोई ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. पुनीत अग्रवाल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *