![]()
प्रयागराज के मुंडेरा में दो मई को आठ साल के मासूम की हत्या के मामले में उसकी मां को प्रेमी समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में प्रेमी ने बताया है कि उसने घटना वाले दिन मासूम अयान की पहले बेरहमी से पिटाई की। उसे गर्म चिमटे से दागा और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अवैध संबंध का करता था विरोध
पुलिस के मुताबिक, महिला के प्रेमी उबैद ने पूछताछ में बताया कि अयान उसके और अपनी मां के संबंधों का विरोध करता था। उसे जवाब भी देता था। शनिवार को भी उसने ऐसा ही किया तो उसका खून खौल गया। उस वक्त बच्चे की मां और उसकी प्रेमिका सीमा घर पर नहीं थी। गुस्से में आकर उसने अयान को पीटना शुरू कर दिया। उसने फिर भी जवाब देना बंद नहीं किया। इससे उसके सिर पर खून सवार हो गया। पुलिस के सवाल पर साध ली चुप्पी
उसने उसे गर्म चिमटे से दागा तो वह चीखने लगा। इसके बाद उसने उसका गला घोंट दिया। एसीपी अजयेंद्र यादव ने बताया, महिला से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि घटना की सूचना पर वह घर पहुंची तो बेटा बेसुध पड़ा था। वह उसे लेकर अस्पताल भागी तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी के मुताबिक, जब उससे यह पूछा गया कि उसने पुलिस को बेटे के सीढ़ियों से गिरने की बात क्यों बताई तो वह चुप हो गई। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेमी को हत्या और महिला को हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाएंगे।
पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मासूम अयान की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके गले पर निशान भी मिले। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट पर पीछे की ओर दागे जाने के भी निशान मिले। इससे साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई। इस जानकारी के सामने आने के बाद अब उसकी मां और कथित मामू का वह बयान भी सवालों के घेरे में आ गया है, जिसमें उन्होंने उसके सीढ़ियों से गिरकर चोटिल होने की बात बताई थी। दो छोटे भाईयों के बयान से आया था नया मोड़
दो मई की शाम मुंडेरा एडीए कॉलोनी स्थित घर में बच्चा मृत मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। पूछताछ में मां ने बेटे के छत से गिरने की बात कही, लेकिन बच्चे के छोटे भाइयों के बयान ने नया मोड़ ला दिया था। उन्होंने बताया था कि उनके भाई को मामू ने मारा। यह वह उबैद नाम का युवक है जिसके साथ तीनों बच्चों को लेकर उनकी मां रहती थी। छोटे भाइयों के बयान के बाद ही पुलिस ने बच्चे की मां और कथित मामू को हिरासत में ले लिया था। पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया
शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मासूम अयान की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके गले पर निशान भी मिले। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट पर पीछे की ओर दागे जाने के भी निशान मिले। इससे साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई। पति से चल रहा डाइवोर्स का केस
बच्चे की मां सीमा मूल रूप से कौशाम्बी के सरायअकिल की रहने वाली है। उसकी शादी मेरठ के मुशर्रफ से हुई थी जो सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि पति-पत्नी का डाइवोर्स का केस चल रहा है। इसी सिलसिले में प्रयागराज आने जाने के दौरान उसकी मुलाकता उबैद से हुई जो बेगम बाजार मोहल्ले का रहने वाला है। वह खुद को एक अधिवक्ता का जूनियर बताता है और मुंडेरा में किराये के मकान में रहता है।
आने जाने के दौरान बढ़ा मेलजोल
यहां आने जाने के दौरान ही दोनों में मेलजोल बढ़ा और फिर तीनों बच्चों को लेकर सीमा उबैद के साथ ही रहने लगी। वह घरों में खाना बनाने व साफ-सफाई का काम करती है। उसके तीन बच्चों में अयान सबसे बड़ा था जबकि दो छोटे बच्चों में शबान और अरशान शामिल हैं। रोज की तरह शनिवार शाम को भी सीमा काम पर गई थी।
छोटे भाइयों ने कहा था, मामू ने मारा
मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया था जब पुलिस ने दोनों छोटे भाइयों से बात की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बच्चों ने बताया कि उनके बड़े भाई अयान को “मामू ने मारा” था। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछा तो सीमा ने बताया कि उसे फोन कर उबैद ने बताया कि अयान सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इसके बाद वह घर पहुंची और बेटे को अस्पताल ले गई।
इसके बाद पुलिस ने उबैद को भी हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अयान और उसके दोनों भाइयों को रोज पढ़ाता था। शनिवार को भी पढ़ा रहा था और इसी दौरान उसने अयान को दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह तेजी से छत की ओर भागा तभी पैर फिसलने से वह सीढ़ियों से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इसके बाद उसने ही फोन कर सीमा को बुलाया और फिर बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता है लेकिन जांच में पता चला कि अभी वह एलएलबी कर रहा है।
Source link
मासूम की हत्या में मां प्रेमी समेत गिरफ्तार:प्रयागराज में हुए हत्याकांड का खुलासा, गर्म चिमटे से जलाने के बाद घोंटा था गला