महावन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:उप निबंधक कार्यालय के पास पड़ा था, पुलिस पहचान में जुटी


मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में मंगलवार शाम एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। यह शव कस्बा महावन स्थित उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालय के सामने व्यापारियन मोहल्ला जाने वाले मार्ग के किनारे पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक वृद्ध को अचेत अवस्था में देखा। काफी देर तक उसमें कोई हलचल न होने पर लोगों ने महावन पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। काले रंग का पाजामा और हल्के लाल रंग की चैकदार शर्ट पहन रखी पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है। उसने काले रंग का पाजामा और हल्के लाल रंग की चैकदार शर्ट पहन रखी थी। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *