![]()
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिल गई। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। खराब रोशनी के चलते दिन का खेल समय से पहले खत्म कर दिया गया। श्रीलंका से सोनल दिनूषा ने 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। भारत की ओर से मानव सुथार ने 4 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट भी पूरे किए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। मैच का स्कोरकार्ड… मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
भारत को 178 रन की बढ़त, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट:सुथार ने 4, जडेजा ने 3 विकेट लिए; खराब रोशनी से तीसरे दिन स्टंप्स