![]()
औरैया जिले की तीनों विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य संगठन की शक्ति को मजबूत करना और ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र को साकार करना था। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ को चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताया। औरैया विधानसभा के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का अभियान है। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं। उनका संकल्प है कि प्रत्येक बूथ पर ‘मेरा बूथ – सबसे मजबूत’ का मंत्र साकार हो। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों से जोड़ना है।इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, योगेंद्र कैथवार, अमरचंद राठौर, प्रतीक सिंह, कुंअर सिंह बाथम,रामजी बाजपेई, शिवेंद्र राजपूत, इंद्रपाल पाल,दीक्षांत गुप्ता, श्यामू अवस्थी, श्याम जी अवस्थी और अवध चतुर्वेदी सहित कई बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। हर लाभार्थी से संपर्क बनाए रखने का आह्वान दिबियापुर विधानसभा सम्मेलन में पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने और हर लाभार्थी से संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश द्वारा विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। सम्मेलन में राघव मिश्रा, मनु राजपूत, इंद्रपाल पाल, अखिलेश पाल, सर्वेंद्र भदौरिया, कुलदीप दुबे और आशीष दुबे मौजूद रहे। लाभार्थी परिवार तक पहुंचने की आवश्यकता पर बल दिया विधूना विधानसभा के बूथ सम्मेलन को जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने संबोधित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, निवेश, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में हुए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। सिकरवार ने बूथ पर नियमित बैठकें करने, नए मतदाताओं से संपर्क साधने और प्रत्येक लाभार्थी परिवार तक पहुंचने की आवश्यकता पर बल दिया। इस सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, रिया शाक्य, आदर्श ठाकुर, विमल दुबे, मंजू चौहान, सोनू मिश्रा, नवनीत राजपूत, कुलदीप सिंह, पदाधिकारी सहित सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Source link
भाजपा ने दिया 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' का मंत्र:औरैया में हुआ बूथ सम्मेलन, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर