![]()
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय किसान अमन कुमार उर्फ पिंटू यादव की मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात सुब्बाखेड़ा गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पदमरा गांव निवासी अमन कुमार पुत्र फूल सिंह चपरी गांव में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गए थे। भंडारे से बुलेट बाइक से घर लौटते समय सुब्बाखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात लोडर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक अमन कुमार खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। अमन कुमार अपने पीछे पत्नी और 10 वर्षीय बेटे अंकित को छोड़ गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि यह हादसा किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
भंडारे से लौट रहे किसान को लोडर ने मारी टक्कर:उन्नाव में बुलेट बाइक के उड़े परखच्चे, मौके पर तोड़ा दम