बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई पत्नी ने निगला जहर:झांसी में इलाज के दौरान हुई मौत, पति बोला-सरपंच से था अफेयर, वही मोबाइल लाकर देता था


झांसी मेडिकल कॉलेज में सोमवार देर रात एक 25 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला ने कथित तौर पर दीमक मारने की दवा पीकर आत्महत्या कर ली। पति का आरोप है कि उसने पत्नी को गांव के सरपंच से फोन पर बात करते हुए पकड़ा था, जिसके बाद उसने ससुराल पक्ष को पंचायत के लिए बुलाया था। घटना मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अंतोरा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, मृतका अंजू चरार (25) की शादी वर्ष 2018 में अंतोरा निवासी अनिल चरार से हुई थी। दोनों के दो बेटे राज (7) और आर्यन (6) हैं। अनिल ने बताया कि पिछले करीब छह महीने से पत्नी का व्यवहार बदल गया था और वह उससे दूरी बनाने लगी थी। 15 दिन पहले भी मिला था मोबाइल अनिल का कहना है कि करीब 15 दिन पहले उसने अंजू को गांव के सरपंच से फोन पर बात करते हुए पकड़ा था। पूछताछ करने पर अंजू ने कथित तौर पर सरपंच से संबंध होने की बात स्वीकार की थी और यह भी बताया था कि मोबाइल फोन उसे सरपंच ने दिया था। इसके बाद अनिल ने अंजू के पिता को बुलाकर पंचायत कराई थी। परिवार के समझाने पर अंजू ने दोबारा संपर्क न करने का भरोसा दिया था। दोबारा पकड़ी गई तो खाया जहर अनिल के अनुसार, सोमवार शाम वह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित किराना दुकान पर काम कर रहा था। शाम करीब पांच बजे पानी पीने घर पहुंचा तो उसे अंजू के फोन पर किसी से बात करने की भनक लगी। शक होने पर उसने पत्नी से पूछताछ की, लेकिन वह फोन होने से इनकार करती रही। बाद में कपड़ों में छिपाया गया मोबाइल बरामद हो गया।
अनिल का कहना है कि उसने बिना किसी विवाद के अंजू के पिता को फोन कर घर बुलाया और खुद वापस दुकान पर चला गया। इसी दौरान शाम करीब छह बजे उसकी छोटी बहन ने आकर बताया कि अंजू ने जहर खा लिया है। इलाज से पहले हुई मौत परिजन अंजू को तत्काल टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पति बोला- जरूरत पड़ती तो सरपंच से ही करा देता शादी अनिल ने बताया कि पहली बार पत्नी के सरपंच से बात करते हुए पकड़े जाने के बाद उसने तय कर लिया था कि यदि वह संबंध खत्म नहीं करती है, तो वह उसकी शादी सरपंच से ही करा देगा। उसका आरोप है कि सरपंच पहले से शादीशुदा है और अंजू का इस्तेमाल कर रहा था। अनिल ने बताया कि उसने पत्नी को समझाने के साथ यह भी कहा था कि यदि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती तो अपनी इच्छा के अनुसार निर्णय ले सकती है, लेकिन अंजू ने दोबारा ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया था। उसके अनुसार, अंजू ने घर में रखी दीमक मारने वाली दवा पीकर आत्मघाती कदम उठाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *