बिना मान्यता चल रहा नारायण ई-टेक्नो स्कूल सील:बीएसए ने की कार्रवाई, चेकिंग में दस्तावेज नहीं दिखा पाए


रामपुर में बिना मान्यता संचालित नारायण ई-टेक्नो स्कूल को मंगलवार की शाम करीब चार बजे शिक्षा विभाग ने सील कर दिया। यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से महज पांच सौ मीटर और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बिल्कुल पास स्थित स्कूल पर की गई। शासन स्तर से अवैध रूप से संचालित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में प्रशासन को शिकायत मिली थी कि शहर में संचालित नारायण ई-टेक्नो स्कूल के पास बेसिक शिक्षा विभाग की मान्यता नहीं है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए कल्पना देवी के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई। जांच के दौरान स्कूल से संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की गई, जिसमें पाया गया कि स्कूल ने मान्यता के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर सका। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी की ओर से स्कूल प्रशासन को नोटिस भी जारी किया गया था। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद मंगलवार की शाम चार बजे बीएसए कल्पना देवी पुलिस और विभागीय टीम के साथ स्कूल पहुंचीं। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन टीम के अनुसार स्कूल प्रशासन कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद स्कूल भवन को सील कर दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *