बिठूर में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग:तीन झोपड़ियां जलकर राख, एक घंटे में आग पर काबू


कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के ब्लू वर्ड चौराहे के पास गुरुवार को ट्रांसफार्मर में अचानक हुए शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों और धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। पानी डालकर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से पहले तेज चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं, जिसके बाद अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि पास में बनी तीन झोपड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं। कुछ ही देर में झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, राशन और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से गरीब परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी एहतियातन बंद कराई गई ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। स्थानीय लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया उनका कहना है कि यदि समय रहते दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। बोले बिठूर थाना प्रभारी बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि ट्रांसफार्मर से आग लगी थी आग ने कई झोपड़ियो में आग लग गई थी। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *