![]()
बिजनौर जिले में शनिवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर करीब 3:30 बजे घने काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह बारिश कई फसलों के लिए भी फायदेमंद बताई जा रही है। दरअसल, मई की शुरुआत से ही बिजनौर जिले में भीषण गर्मी पड़ रही थी और पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ था। बीच-बीच में हल्की बारिश और हवा से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन गर्मी लगातार बनी हुई थी। इस बारिश से किसानों को भी लाभ होने की उम्मीद है।
Source link
बिजनौर में बारिश ने नौतपा से दिलाई राहत:दोपहर बाद अचानक बदला मौसम, पारा 40 डिग्री से नीचे लुढ़का