बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 2,080 वकीलों की लिस्ट जारी:सुल्तानपुर में 9 सितंबर को होगा मतदान, 31 अगस्त से नामांकन


सुल्तानपुर में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार शाम 4 बजे मतदाता सूची जारी कर दी गई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने सूची प्रकाशित की। इसमें 2,080 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। चुनाव 9 सितंबर को होगा। 31 अगस्त से मिलेंगे नामांकन पत्र नामांकन पत्रों की बिक्री 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। अधिवक्ता संघ भवन में नामांकन पत्र दिए जाएंगे। नामांकन पत्र 1 सितंबर को दाखिल किए जाएंगे। 2 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच नामांकन पत्रों की जांच 2 सितंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। इसके बाद 11 से 12 बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण दोपहर 12 से 1 बजे तक होगा। नामांकन वापस लेने का समय दोपहर 1 से 2 बजे तक रहेगा। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 9 सितंबर को होगा मतदान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने बताया कि मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता संघ भवन में कराया जाएगा। 10 सितंबर को मतगणना, 11 को परिणाम मतगणना 10 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी। मतगणना अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी। चुनाव परिणाम की घोषणा 11 सितंबर को साधारण सभा की बैठक में की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *