बाराबंकी में डंपर ने परिवार को कुचला, चार की मौत:महिला गंभीर घायल, बिजली न आने से घर के बाहर सो रहे थे


बाराबंकी में बिजली न आने से घर के बाहर सो रहे एक परिवार के लोगों को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 35 वर्षीय नीरज, उनके बच्चे 13 वर्षीय अनुराग, 10 वर्षीय अंशिका और 6 वर्षीय आंशू शामिल हैं। नीरज की 35 वर्षीय पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हुई हैं। नीरज और अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आंशू और अंशिका ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से घायल आरती को लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक नीरज किराए पर मैजिक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बिजली न होने के कारण पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार डंपर ने पहले एक पेड़ में जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे सो रहे इस परिवार को रौंद दिया। यह घटना बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित झांसा गांव में हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *