![]()
बागपत में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी खुलेआम परिवार को डराने-धमकाने में जुटे हैं, जिससे पूरे घर में भय का माहौल बना हुआ है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बच्चों के साथ जा रही थी महिला पीड़िता के अनुसार, घटना 27 मई की सुबह करीब 9 बजे की है। महिला अपने बच्चों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर कहीं जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और बेवजह विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बाद की अभद्रता महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। बीच सड़क हुई इस घटना से महिला और उसके बच्चे घबरा गए। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन आरोपी लगातार दबंगई दिखाते रहे। विरोध करने पर बेटे को पीटा पीड़िता ने बताया कि जब उसके बेटे ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे डर के कारण रोने लगे। ‘पूरा परिवार दहशत में’ महिला का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं और परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कह रहे हैं। इससे परिवार दहशत में है। बच्चों में भी भय का माहौल है और वे घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। पुलिस ने शुरू की जांच पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ घटना के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। जांच के बाद होगी कार्रवाई कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बागपत में ई-रिक्शा रोक मां के समाने बेटे को पीटा:दबंगों की धमकी से दहशत में पीड़ित परिवार