![]()
बांदा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जब पुलिस विवाद सुलझाने मौके पर पहुंची थी। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटा कुआं के पास का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो वे पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, एक-दूसरे पर थप्पड़ और घूंसे चलाते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी मारपीट के दौरान भी दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करते रहे। इस मामले में पुलिस ने बताया की इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया है।
Source link
बांदा में पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट:जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस के सामने भिड़े, शांति भंग में चालान किया