बांदा के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले प्रवीण:कालिंजर एक्सप्रेस समेत प्रस्तावों को लेकर सौंपा पत्र


नई दिल्ली में बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद बांदा के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन की ओर से बांदा और बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए रेलवे सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। प्रमुख मांगों में बांदा-नई दिल्ली ‘कालिंजर एक्सप्रेस’ के संचालन, खजुराहो-महोबा-बांदा-प्रयागराज होते हुए अयोध्या धाम तक नई सीधी ट्रेन शुरू करने और महोबा-बांदा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (प्रातःकालीन सुविधा सहित) चलाने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा, 19483/84 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस और 12447/48 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग भी उठाई गई। फाउंडेशन ने बांदा रेलवे स्टेशन पर आधुनिक ‘स्मार्ट प्रतीक्षालय’ और अन्य यात्री सुविधाओं के विस्तार का सुझाव भी दिया। प्रवीण सिंह ने कहा कि इन ट्रेनों और सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और बुंदेलखंड के आर्थिक व सामाजिक विकास को गति मिलेगी। फाउंडेशन को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए जल्द निर्णय लेगी। —————————— यह खबर भी पढ़िए- मोदी से मिलकर क्या वरुण को नई जिम्मेदारी मिलेगी: यूपी की सियासत में 2 साल से ‘गायब’; 2024 के बाद पीलीभीत नहीं गए साल 2009- वरुण गांधी राजनीति में आए और पीलीभीत से सांसद बन गए। 2014 में वह सुल्तानपुर सीट से लड़े, पौने दो लाख वोटों से फिर जीत गए। इस चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पीलीभीत में एक भाषण दिया था। कहा था- अगर कोई हिंदुओं की तरफ हाथ बढ़ाता है या सोचता है कि हिंदू नेतृत्वविहीन है, तो मैं गीता की कसम खाकर कहता हूं कि उसका हाथ काट डालूंगा। ऐसे बयानों की वजह से वरुण गांधी यूपी में मशहूर होते चले गए। हिंदुत्व का बड़ा चेहरा बन गए। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *