![]()
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बहराइच पहुंचे। उन्होंने मत्स्य पालकों की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य निषाद समाज को आरक्षण दिलाने और समाज को बूथ स्तर पर एकजुट कर राजनीतिक रूप से सक्रिय करना रहा। बोले- समाज को जगाने के लिए निकले हैं रैली के समापन के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वह निषाद समाज को जगाने और एकजुट करने के लिए निकले हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह काशीराम और मुलायम सिंह यादव ने अपने-अपने समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक किया, उसी तरह वह भी निषाद समाज को संगठित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हर बूथ पर 10 युवा एकजुट होंगे तो समाज की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने दलित समाज का उदाहरण देते हुए कहा कि जागरूकता के बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई और अपने अधिकार हासिल किए। बोले- बहकावे में आकर मतदान न करें डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज के लोगों से ‘दलालों’ के चंगुल से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को किसी के बहकावे में आकर मतदान नहीं करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग दूसरी पार्टियों में जाकर निषाद पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, ऐसे लोगों को सबक सिखाने और समाज को दूसरी पार्टियों से दूर रखकर एकता बनाए रखने के उद्देश्य से संकल्प रैली आयोजित की गई है। मदरसों पर केशव मौर्य के बयान का समर्थन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताए जाने संबंधी बयान पर डॉ. संजय निषाद ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि इस बयान के समर्थन में मीडिया रिपोर्ट्स को पर्याप्त सबूत माना जा सकता है। आरक्षण के मुद्दे पर एकजुट करने का दावा डॉ. संजय निषाद ने कहा कि रैली का उद्देश्य निषाद समाज में एकता स्थापित करना और आरक्षण की मांग को लेकर लोगों को एकजुट करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
Source link
बहराइच में संजय निषाद की संकल्प रैली:बोले- समाज एकजुट होगा तो मिलेगा आरक्षण, 'दलालों' से दूर रहें