बहराइच में यातायात पुलिस की कार्रवाई में 9 वाहन सीज:1,255 वाहनों के चालान, 15.17 लाख रुपए का लगाय जुर्माना


बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए गए सघन यातायात अभियान के दौरान 1,255 वाहनों का चालान किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों से 15.17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया, जबकि नौ वाहनों को सीज भी किया गया। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक यातायात पुलिस ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने कुल 1,255 वाहनों का चालान करते हुए 15 लाख 17 हजार 7 रुपए का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान बिना नियमों का पालन करने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, गलत अथवा अस्पष्ट नंबर प्लेट का उपयोग करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर नौ वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के लिए सभी वाहन चालकों का नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *