बहन के घर आया युवक, पेड़ पर लटका मिला शव:पुलिस बोली- 2 दिन पुराना लग रहा, कानपुर जाने की बात कहकर निकला था


फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के अखमेलपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। यह शव 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के बहनोई राजेश ने तीन बजे पोस्टमार्टम पर बताया यह दिल्ली के कुल्फी बेचने का कार्य करता था। मृतक की पहचान हरदोई जनपद के अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी राजू पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। राजू 29 जून को अपनी बहन गुड्डी के घर अखमेलपुर आया था। 30 जून की सुबह वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। राजू के वापस न लौटने पर उसके बहनोई राजेश ने उसकी तलाश शुरू की। राजेश ने राजू के मोबाइल पर कई बार संपर्क किया, जिस पर राजू ने बताया कि वह कानपुर चला गया है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा राजेश ने अपने रिश्तेदारों के साथ राजू की तलाश जारी रखी और खुदागंज चौकी पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह गांव का एक ग्रामीण शौच के लिए गया, तो उसने एक पेड़ पर शव लटका देखा। सूचना मिलने पर खुदागंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। हुलिए के आधार पर उन्हें आशंका हुई कि यह शव उसी युवक का हो सकता है जिसकी गुमशुदगी दर्ज थी। इसके बाद बहनोई राजेश को बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान राजू के रूप में की। थाना प्रभारी रामसहाय सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुल्फी बेचने का काम करता था राजू मृतक के बहनोई राजेश ने बताया कि राजू दिल्ली में रहकर कुल्फी बेचने का काम करता था। वह तीन भाई हैं तथा उसकी माता का नाम रामवती है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद राजू को लड़की वाले देखने आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने संकलित किए हैं। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कमालगंज थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *