![]()
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र की हरिहां कला नई बस्ती में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हुई। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी रेवती ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हरिहां कला नई बस्ती निवासी धनराज बिंद और महेश बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान छत्तीसा गांव का राकेश यादव सड़क पर खड़ा था। धनराज ने राकेश को रास्ते से हटने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चाकूबाजी भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। एक पक्ष से छत्तीसा निवासी राकेश कुमार यादव (16 वर्ष), मिठ्ठू यादव (14 वर्ष, पुत्र बाबूलाल यादव) और राकेश (पुत्र केदार यादव) घायल हुए। दूसरे पक्ष से लाल बहादुर बिंद (38 वर्ष, पुत्र शिवमुनि), शिव कुमार बिंद (65 वर्ष) और अक्षयलाल बिंद (53 वर्ष) घायल हुए। मारपीट में राकेश कुमार यादव (पुत्र बाबूलाल) की पीठ में चाकू लगा है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
Source link
बलिया में दो पक्षों में चाकूबाजी, छह घायल:पांच जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच