बलिया में जिला पंचायत की 63 डिस्मिल भूमि पर कब्जा:अवैध वसूली करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


बलिया में जिला पंचायत की 63 डिस्मिल भूमि पर अवैध कब्जा और वसूली का मामला सामने आया है। यह भूमि सहतवार नगर पंचायत कार्यालय और पुलिस चौकी के पास स्थित है। जिला पंचायत प्रशासन ने इस संबंध में सख्त चेतावनी जारी की है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि सहतवार कस्बे में स्थित अराजी संख्या-82, रकबा 63 डिस्मिल भूमि पूरी तरह से जिला पंचायत, बलिया के स्वामित्व में है। इस भूमि पर स्थायी, अस्थायी और पटरी दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इन दुकानदारों से दैनिक और साप्ताहिक अवैध वसूली की शिकायतें भी मिली हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अवैध वसूली करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत अधिकारियों ने आम लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि अवैध वसूली से संबंधित किसी भी जानकारी की तत्काल सूचना अधिकारियों को दें। शिकायत के लिए जितेंद्र प्रसाद (कर अधिकारी – 9026039392), महावीर सिंह (राजस्व निरीक्षक – 9696895962) और अनिल कुमार यादव (रेंट लिपिक – 9415682516) से संपर्क किया जा सकता है। जिला पंचायत प्रशासन की इस कार्रवाई से सहतवार कस्बे में अवैध कब्जा और अवैध वसूली पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *