![]()
बरेली में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में भारी नाराजगी है। दिन-रात बिजली आने-जाने का कोई तय समय नहीं है, जिससे लोगों का सब्र टूटने लगा है। शहर के कई इलाकों में लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुभाषनगर की शांति विहार कॉलोनी में तीन दिनों से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार शाम सड़क पर जाम लगा दिया, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम खोला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से स्टाफ की कमी का हवाला दिया जा रहा है। लगातार बढ़ रही बिजली कटौती से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है और हालात कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनते दिख रहे हैं। तस्वीरें देखिए…..
Source link
बरेली में बिजली कटौती पर हाहाकार, तस्वीरें:जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन, बिजली कटौती बनी कानून व्यवस्था के लिए चुनौती