बदायूं में आंधी-बूंदाबांदी से तापमान गिरा, गर्मी से राहत:3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ पारा, बिजली आपूर्ति ठप


बदायूं में सोमवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। लगभग पांच मिनट तक हुई बूंदाबांदी के बावजूद तेज हवाओं का प्रभाव काफी देर तक महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से रात का पारा 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जो सोमवार रात गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने देर रात मौसम बदलने पर राहत की सांस ली। सड़कों पर धूल उड़ती रही और कई स्थानों पर लोग अपने घरों की छतों व गलियों में निकलकर ठंडी हवा का लुत्फ उठाते दिखे। मौसम में आए इस बदलाव से मंगलवार को भी तापमान में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *