फ्लिपकार्ट के कंटेनर और मकान में लगी आग:अलीगढ़ में देर रात जनकपुरी पर हुआ हादसा, लाखों का नुकसान


अलीगढ़ में रविवार देर रात आगजनी की दो घटनाएं हुईं। फ्लिपकार्ट कंपनी का सामान लेकर आ रहे कंटेनर में क्वार्सी के जनकपुरी पर पहुंचते ही अचानक आग लग गई। जानकारी पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं, दूसरी घटना गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक मकान में हुई। शॉटसर्किट से आग लगने के कारण सिलेंडर चपेट में आ गया और तेज धमाका हुआ। दोनों ही घटनाओं में लाखों के नुकसान का अनुमान है। सेंटर पहुंचने से पहले निकलने लगा धुआं ​गुरुग्राम से अलीगढ़ आ रहा फ्लिपकार्ट कंपनी का एक माल से भरे कंटेनर में रविवार देर रात आग लग गई। कंटेनर क्वार्सी थाना इलाके के रामघाट रोड स्थित जनकपुरी के पास पहुंचा ही था कि इसमें संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। ​देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि कंटेनर के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बैटरी फटने से मचा हड़कंप ​दूसरी घटना थाना गांधीपार्क क्षेत्र के मानिक चौक की है। यहां सिराजुद्दीन के मकान में में भूतल पर संचालित ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट होने पर आग लग गई। ​अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इन्वर्टर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण बैटरी जोरदार धमाके के साथ फट गई। उस वक्त घर के सभी सदस्य सो रहे थे। आग ने तेजी से पहली मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग बुझाई। ​

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *