फ्री इलाज का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाली महिला अरेस्ट:कॉर्डियोलॉजी में भर्ती बुजुर्ग की पत्नी से ठगे थे 3 लाख, सदमे में हुई मौत


कार्डियोलाजी में भर्ती वृद्धा के पति को फ्री इलाज और रुपए दिलाने का झांसा देकर महिला ने टप्पेबाजी कर वृद्धा से तीन लाख के जेवरात कर दिए। पुलिस ने 340 सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बुधवार को कार्डियोलाजी में भर्ती वृद्धा के पति की जेवरात जाने के सदमे से मौत हो गई। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला काकादेव थानाक्षेत्र से भी ठगी के मामले में जेल जा चुकी है। उसके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता कराया जा रहा है। रविवार को कॉर्डियोलॉजी में भर्ती कराया था फतेहपुर जनपद के थरियांव फैजुल्लापुर निवासी जगदेई ने रविवार को पति शिव मोहन को कार्डियोलाजी में भर्ती कराया था। सोमवार को कार्डियोलाजी में जगदेई को एक महिला मिली जिसने फ्री इलाज और रुपए दिलाने का झांसा दिया। आरोपी महिला जगदेई को लेकर जेके कैंसर अस्पताल की ओर गई और कहा कि जेवर उतार दो वरना मदद नहीं मिलेगी। इस पर आरोपी महिला ने जगदेई से मंगलसूत्र,टाप्स और पायलें समेत तीन लाख के जेवरात उतरवा कर फरार हो गई। जिसके बाद जगदेई को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत करते हुए गुहार लगाई। पुलिस ने करीब 340 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी महिला को जेवरात के साथ हैलट अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला उन्नाव शुक्लागंज के पोनीरोड निवासी सुनील उर्फ राजन की पत्नी अनीता उर्फ गुड्‌डी है। सुनील दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला इससे पूर्व में भी टप्पेबाजी में पकड़ी जा चुकी है। बुधवार शाम जगदेई के पति शिवमोहन की पत्नी के जेवरात जाने के गम में सदमे से मौत हो गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *