फीलखाना में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को रौंदा:कार सवार महिला फरार, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया


फीलखाना के नवाब सिंह हाते के पास तेज रफ्तार कार चला सवार रईसजादों ने ई-रिक्शा चालक को रौंद दिया, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों ने कार सवार रईसजादों को घेर लिया, कार एक महिला चला रही थी। लोगों ने घटना की जानकारी फीलखाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। ब्लिंकिट के वेयर हाउस आया था ई-रिक्शा चालक कुरसवां नवाब सिंह के हाते से मंगलवार रात करीब 11 बजे निकली तेज रफ्तार अल्टो कार ने ई-रिक्शा चालक को उड़ा दिया। इलाकाई अंकित कश्यप ने बताया कि ई–रिक्शा चालक ब्लिंकिट वेयर हाउस से सामाना लेने आया था, इसी दौरान कार ने ई–रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला कार छोड़कर फरार हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ई-रिक्शा चालक को उर्सला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले ई-रिक्शा चालक की पहचान नहीं हो सकी। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि कार नंबर के आधार पर नई सड़क निवासी वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, ई-रिक्शा नंबर के आधार पर चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *