![]()
लखनऊ पहुंचे बॉलिवुड ऐक्टर जैकी श्रॉफ। बच्चों की कल्पनाओं, पारिवारिक रिश्तों और दादा-पोते के खास जुड़ाव को बड़े पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का प्रमोशन किया। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस दौरान निर्देशक सैनी और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म को लेकर काफी चर्चा किया। अभी चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में युवा पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच में क्या जरूरी है। ‘बच्चों को अनुशासन सिखाना जरूरी’ इस मौके पर जैकी श्रॉफ ने बच्चों के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा कि बच्चों से हमारा बहुत इमोशनल कनेक्शन है सभी बच्चे अपने बेटे टाइगर जैसे लगते हैं। उन्होंने कहा कि वह बच्चों के साथ हमेशा बच्चे बनकर रहते हैं और यही सहज रिश्ता उन्हें खास बनाता है। उन्होंने परिवारों को सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को खेल और मनोरंजन के साथ सीमाओं और अनुशासन की भी समझ देना जरूरी है। न्यूक्लियर फैमिली का ट्रेंड बढ़ रहा है जैकी श्रॉफ ने न्यूक्लियर फैमिली की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि परिवारों को अपने माता-पिता को साथ लेकर चलना चाहिए। परिवार में दादा-दादी , नाना नानी जैसे बुजुर्गों का होना बेहद जरूरी है। यह बुजुर्ग ही कठिन समय में परिवार को हौसला देते हैं और हमारे बच्चों को अपनी जमीन और संस्कृति से जोड़कर रखते हैं। इस फिल्म में यही दर्शाया गया है कि हमारे परिवार में ग्रैंड पेरेंट की भूमिका कितनी अहम है। ‘जैकी श्रॉफ के अंदर एक बच्चा जिंदा है’ निर्देशक मनीष सैनी ने बताया कि फिल्म एक ऐसे किरदार की कहानी है, जो बच्चों की नजरों में सुपरहीरो बन जाता है। बताया कि जब उन्होंने पहली बार जैकी श्रॉफ को कहानी सुनाई, तभी उन्हें महसूस हो गया था कि यह किरदार उन्हीं के लिए बना है। मनीष सैनी के अनुसार, जैकी दादा के भीतर आज भी एक बच्चा जिंदा है और यही बात उन्हें इस भूमिका के लिए सबसे खास बनाती है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है उम्मीद करते हैं की फिल्म भी हिट होगी।
Source link
फिल्म प्रमोशन के लिए जैकी श्रॉफ पहुंचे लखनऊ:‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई को होगी रिलीज, जैकी श्रॉफ बोले – परिवार में बुजुर्गों का होना जरूरी है