फिरोजाबाद में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग का वीडियो:पुलिस ने राइफल जब्त की, आरोपी गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को चेतावनी


फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रयुक्त राइफल भी जब्त कर ली गई है। साथ ही, पुलिस ने आरोपी के समर्थन में थाने पर पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश करने वाले संगठनों को भी चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार, नारखी थाना क्षेत्र के नगला चौबे गांव निवासी राहुल कुमार और संदीप कुमार का लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नारखी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी लाइसेंसी राइफल भी कब्जे में ले ली गई। पुलिस प्रशासन अलर्ट
सूचना मिली है कि कुछ संगठन 20 मार्च 2026 को नारखी थाने पहुंचकर आरोपी राहुल कुमार के समर्थन में पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एएसपी नगर रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे प्रयास करने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक गतिविधियों से दूर रहें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *