फर्रुखाबाद में रात से ही अभ्यर्थी पहुंचे:आठ जनपदों से आए, कई ने स्टेशन-बस स्टैंड पर गुजारी रात


फर्रुखाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। पहले दिन आठ जिलों से कुल 13,440 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। यह परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले कई अभ्यर्थी रविवार देर रात ही जिले में पहुंच गए थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में उन्हें रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ी। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ललितपुर, अमरोहा, रामपुर, हरदोई सहित अन्य जनपदों से अभ्यर्थी आए हैं। ललितपुर और अमरोहा के कई अभ्यर्थी रविवार रात को ही पहुंच गए थे। रात के समय कुछ अभ्यर्थी पढ़ाई करते दिखे, तो कुछ आराम करते नजर आए। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें रुकने की व्यवस्था के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं थी, जिसके चलते उन्हें बस स्टैंड पर ही रुकना पड़ा। ललितपुर से आए राकेश ने बताया कि वे अपनी बेटी का पेपर दिलाने आए हैं और कहीं और जाने की व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने बस स्टैंड पर ही रुकना उचित समझा। हालांकि, समाजसेवियों ने अभ्यर्थियों के लिए धर्मशालाओं और मंदिरों में रुकने की व्यवस्था की थी। इन स्थानों पर गद्दे और पंखे भी लगवाए गए थे ताकि अभ्यर्थियों को गर्मी से राहत मिल सके। इसके बावजूद, जानकारी के अभाव और अन्य कारणों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सार्वजनिक स्थानों पर ही रुके रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *