फर्रुखाबाद में रात को बदला मौसम:तेज हवा और बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत


फर्रुखाबाद में बीते दो दिनों से रात के समय मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार रात को भी तेज हवाएं चलीं और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे रात का मौसम सुहावना हो गया। दिन में जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार था, वहीं बूंदाबांदी के बाद रात का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। देखें, 2 तस्वीरें… हालांकि, देर रात चली तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। कई इलाकों में बिजली कटौती हुई, जबकि शहर में ट्रिपिंग की समस्या देखी गई। बिजली आपूर्ति रात 1 बजे के बाद सुचारू कर दी गई। शुक्रवार शाम को मौसम विभाग द्वारा एक अलर्ट भी जारी किया गया था। मोबाइल पर प्राप्त संदेशों में बताया गया था कि आसमान में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *