फर्रुखाबाद में आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या:कारणों का पता नहीं चला , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार (28 मई) को दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय सत्यम पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है। उसके पिता वीरेंद्र पुत्र छोटे लाल निवासी मोहल्ला रसीदपुर ने पुलिस को सूचना दी कि सत्यम ने अपने कमरे में छत के पोल से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह और हथियापुर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने कुछ देर बाद सत्यम को फंदे से लटका देखा, जिससे परिवार में शोक का माहौल छा गया। परिवार में पिता वीरेंद्र उर्फ एसपी श्रीवास्तव, माता विनोदिनी देवी, बड़ा भाई विकास (लगभग 33 वर्ष) और एक छोटा भाई है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *