फर्राटे पंखे से करंट लगने से महिला की मौत:घर का काम करते समय चपेट में आई, हाथ टच होने से हुआ हादसा


औरैया के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के हरचंदापुर गांव में शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक महिला की फर्राटे पंखे से करंट लगने के कारण मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हरचंदापुर निवासी गंगाश्री (पत्नी लाखन सिंह) शुक्रवार दोपहर करीब 1:25 बजे अपने घर के कमरे में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान कमरे में रखे फर्राटे के पंखे में करंट आ गया। हाथ टच हो जाने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवार के लोग सदमे में परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद गंगाश्री को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका अपने पीछे पति लाखन सिंह, तीन पुत्र—विमलेश कुमार, छबिराम और मलखान सिंह तथा चार पुत्रियां—कमला, रेनू, बबीता और अंजली को छोड़ गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *