फतेहपुर में महिला का शव पेड़ पर लटका:पैर जमीन से टच कर रहा था, हत्या की आंशका; पहचान अभी नहीं


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में बेसड़ी मोड़ के समीप जंगल में एक अज्ञात महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जता रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी रमा शंकर सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *