![]()
कानपुर में संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस और बीएसए पद पर नए अधिकारियों को तैनाती मिली है।शासन की ओर से जारी की गई स्थानांतरण सूची में प्रवीण कुमार तिवारी को कानपुर नगर का जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बनाया गया है। यह अभी तक अंबेडकर नगर के डीआईओएस थे। वहीं, कानपुर में तैनात संतोष कुमार राय को प्रयागराज डीआईओएस के पद पर नई तैनाती दी गई है। इनके अलावा मनोज कुमार द्विवेदी प्रथम को कानपुर का प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाया गया है। यह अभी तक मुरादाबाद के प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक थे। बताते चलें कि बीते लंबे समय से उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) राजेश वर्मा के पास संयुक्त शिक्षा निदेशक का चार्ज था। वहीं, हरिओम सिंह को कानपुर का बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) नियुक्त किया गया है। यह अभी तक डायट बागपत में वरिष्ठ प्रवक्ता थे। वहीं, कानपुर के बीएसए सुरजीत कुमार सिंह को महाराजगंज बीएसए का चार्ज मिला है।
Source link
प्रवीण तिवारी डीआईओएस और मनोज द्विवेदी बने जेडी:शहर को मिले नए जेडी, डीआईओएस और बीएसए