![]()
प्रयागराज में देर रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि बीच-बीच में मौसम साफ होने के साथ हल्की धूप भी निकल रही है। रात में शहर के कुछ इलाकों में तेज तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस बढ़ गई थी, लेकिन देर रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आज अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर मौसम में बदलाव बना रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाने के साथ बारिश होने के आसार हैं। शाम तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रयागराज में मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में बारिश होती रह सकती है।
Source link
प्रयागराज में देर रात बारिश, सुबह से बादल छाए:बीच-बीच में निकल रही धूप; शाम तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार