प्रतिबंधित मास की खेप ले जाने वाले 3-आरोपी जेल गए:हिंदू संगठनों ने पकड़ कर पीटा था, सप्लायर के भागने पर हंगामा हुआ था


जूही थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए बाइक सवार दो युवक व उसके फरार साथी पर पुलिस ने मुकदमा कर बुधवार को जेल भेज दिया। हिन्दू संगठन ने दो आरोपियों को दबोचने के बाद पीटकर पुलिस के हवाले किया था, जबकि फरार चल रहे तीसरे आरोपी सप्लायर की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जूही थाने के बाहर हंगामा कर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। पहले देखिए दो तस्वीरें… जूही ढाल के पास पकड़े गए थे शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता विशाल बजरंगी के मुताबिक, मंगलवार रात नौबस्ता मछरिया से दो युवक बाइक के जरिए एक बोरी में प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे थे। इस दौरान जूही ढाल के पास संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दो को धर दबोच लिया था। वहीं एक आरोपी फरार हो गया था। जानकारी पर हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लूही थाने में जमकर हंगामा किया था। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि विशाल बजरंगी की तहरीर पर बेकनगंज हीरामन का पुरवा निवासी अरबाज कुरैशी, बजरिया नाला रोड खलवा निवासी मो़ तौहीद व कलीम के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ में अरबाज व तौहीद ने बताया कि वे मछरिया में कलीम नाम के युवक से गौमांस लेकर जा रहे थे। इसके बाद मछरिया से कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। मांस के सैंपल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि के बाद तीनों को जेल भेजा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *